1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal appealed against Sidhu Musewala

दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले, मूसेवाला की हत्या पर राजनीति न हो

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि गत रविवार को मूसेवाला की पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे 1 दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में कमी कर दी थी।
 
केजरीवाल ने कहा कि मेरा मानना है कि जो भी घटना पंजाब में हुई, उस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली के रोहिणी स्थित एसटीपी (मलशोधन संयंत्र) का दौरा करने के बाद बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि वे यथासंभव सुनिश्चित कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।
 
गौरतलब है कि हमलावरों ने मानसा जिले के जवाहर का गांव में 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन रोकने के बाद उन पर गोलियों की बौछार कर दी थी। हमले में मूसेवाला की जान चली गई। वाहन में उनके साथ 2 और लोग थे, जो हमले में घायल हो गए थे।
अगला लेख
पर्यावरण दिवस पर जानिए पंच तत्व के पंच तथ्य