1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Army chief Bipin Rawat warns Stone Pelters

सेना प्रमुख ने कश्मीरी पत्थरबाजों से कहा, अगर आप हमसे लड़ना चाहते हैं तो...

Army chief
कश्मीर में लगातार बढ़ रही हिंसा के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पत्‍थरबाजों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सेना से नहीं लड़ ही नहीं सकते। आपको कभी आजादी नहीं मिलेगी।
 
रावत ने कहा कि पथराव करने और सुरक्षा बलों के साथ उलझने से उन्‍हें कुछ भी हासिल नहीं होगा। जिन लोगों ने उनसे कहा है कि इस तरीके से उन्हें आजादी मिल सकती है वह उन्हें केवल गुमराह कर रहे हैं।
 
सेना प्रमुख ने कहा कि मैं कश्मीरी युवाओं से कहना चाहता हूं कि आजादी मिलना संभव नहीं है। बेवजह उस रास्ते पर ना जाएं। आखिर आप क्यों हथियार उठा रहे हैं? हम हमेशा उन लोगों से लड़ते रहेंगे जो आजादी चाहते हैं और जो अलग होना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा ‍कि कश्मीरियों को यह समझना पड़ेगा कि सुरक्षाबल इतने क्रूर नहीं हैं। आप सीरिया और पाकिस्तान को देखिए। वह इस तरह की परिस्थितियों में टैंक और हवाई शक्तियों का इस्तेमाल करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि सेना को इसमें कोई मजा नहीं आता है लेकिन अगर आप हमसे लड़ना चाहते हैं तो हम भी पूरी ताकत से लड़ेंगे। 
अगला लेख
वॉलमार्ट ने की सबसे बड़ी डील, ई कॉमर्स बाजार में फिर प्राइस वॉर