1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. anna hazare says why arvind kejriwal arrested

अन्ना हजारे ने बताया, क्यों गिरफ्तार हुए केजरीवाल?

अन्ना हजारे ने दी थी शराब पर नीति नहीं बनाने की सलाह

anna hazare
Anna Hazare on arvind kejriwal arrested : आबकारी नीति घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी नेता को इस तरह की नीति बनाने से बचने की सलाह देते हुए आगाह किया था।
एक दशक पहले केजरीवाल के साथ देश में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का चेहरा बने हजारे ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को उनकी करतूतों के कारण प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है।
 
हजारे ने कहा कि मैंने उनसे कहा था कि हमारा काम आबकारी नीति बनाने का नहीं है। छोटा बच्चा भी जानता है कि शराब खराब चीज है। मैंने उनसे इससे बचने को कहा था। लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और नीति बनाई।
हजारे ने कहा कि उन्होंने सोचा कि वह ज्यादा पैसा कमाएंगे और इसलिए नीति बनाई। मुझे दुख हुआ और मैंने दो बार उन्हें पत्र लिखा। मुझे दुख हुआ कि केजरीवाल जैसा व्यक्ति आबकारी नीति बना रहा है जिसने एक वक्त मेरे साथ काम किया था और अल्कोहल के खिलाफ आवाज उठाई थी।
 
उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल ने कुछ नहीं किया होता तो उन्हें गिरफ्तार करने का कोई सवाल नहीं उठता। अब कानून अपना काम करेगा और सरकार जरूरी कार्रवाई करेगी। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CM डॉ. मोहन यादव ने की केजरीवाल के इस्तीफे की मांग, BJP दफ्तर के बाहर AAP का प्रदर्शन