शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anna Hazare admitted to hospital after complaining of chest pain
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (22:51 IST)

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती

अन्ना हजारे
पुणे। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को गुरुवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
जानकारी के मुताबिक अन्ना हजारे को रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई। बताया जा रहा है कि उनके हृदय की धमनी में एक मामूली रुकावट मिली थी जिसे दूर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
 
अन्ना हजारे को पिछले दो-तीन दिन से सीने में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल में विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी अच्छी तरह से जांच की है। उनकी ईसीजी में मामूली रूप से गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद दो डॉक्टरों-  पीके ग्रांट और सीएन माखले ने उनकी एंजियोग्राफी की।
 
रूबी हॉल क्लिनिक के प्रबंधक न्यासी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ग्रांट ने बताया कि 84 वर्षीय अन्ना की कोरोनरी धमनी में मामूली रुकावट का पता चला, जिसके बाद उसे सफलतापूर्वक दूर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर है एवं दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
 
ये भी पढ़ें
आप ही तय करें, गन्ने की मिठास चाहिए या जिन्ना के अनुयायी : योगी