1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah wishes Hindi Diwas

गृहमंत्री ने दी हिन्दी दिवस की शुभ कामनाएं, कहा- हिन्दी का प्रत्येक भारतीय भाषा से अटूट रिश्ता

कहा कि सभी भारतीय भाषाएं हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी

Amit Shah wishes Hindi Diwas
Amit Shah wishes Hindi Diwas: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राजभाषा हिन्दी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। नई दिल्ली में शाह ने कहा कि सभी भारतीय भाषाएं देश का गौरव और विरासत हैं और इन्हें समृद्ध किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।

 
देशवासियों को दीं हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि समस्त देशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय भाषाएं हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी जिन्हें समृद्ध किए बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजभाषा हिन्दी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता है। इस साल हिन्दी भाषा ने देश की राजभाषा के रूप में जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं।

 
शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी भारतीय भाषाओं को एक साथ लेकर राजभाषा हिन्दी विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अडानी ग्रुप को बड़ी सफलता, टाइम की लिस्ट में बेस्ट कंपनियों में 8 का नाम