1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah have a small complain with Vankaiah Naidu

अमित शाह को वेंकैया नायडू से है एक छोटी सी शिकायत

Amit Shah
चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से एक छोटी सी शिकायत है। उन्होंने कहा कि वह (नायडू) सत्ता पक्ष के लोगों से कुछ ज्यादा सख्ती से पेश आते हैं। 
 
उपराष्ट्रपति के रूप में नायडू के दो साल के (अब तक के) कार्यकाल पर आधारित उनकी पुस्तक ‘लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग’ के विमोचन के मौके पर यहां एक कार्यक्रम में मौजूद शाह ने यह बात कही।
 
शाह ने कहा कि उन्हें नायडू से एक छोटी सी शिकायत है कि वह (नायडू) सत्तापक्ष के लोगों से (राज्य सभा में) कुछ ज्यादा सख्ती से पेश आते हैं और हर मंत्री (उच्च सदन में) उनसे डरता है। 
 
अगला लेख
वेस्टइंडीज से 300 वनडे मैच खेलने पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल