1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arun Jaitley's condition stable

अरुण जेटली की हालत स्थिर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एम्स में जाकर जाना हालचाल

Arun Jaitley
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एम्स में भर्ती पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की स्थिति लगातार स्थिर बनी हुई है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जेटली का हालचाल जानने के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि पूर्व मंत्री पर उपचार का असर हो रहा है।
 
जेटली को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह एम्स के सघन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है। अस्पताल ने जेटली के स्वास्थ्य का कोई नया बुलेटिन न तो शनिवार को और न ही रविवार को ही जारी किया है। एम्स ने शुक्रवार को बताया था कि डॉक्टरों की टीम उनकी उपचार की निगरानी कर रही है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव ने शुक्रवार को अस्पताल जाकर जेटली का हालचाल जाना। (भाषा)
अगला लेख
यूपी : एनकाउंटर में ढेर हुआ ढाई लाख का इनामी बदमाश