1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah

मोदी की बाढ़ के डर से साथ चुनाव लड़ रहे सांप-नेवला-कुत्ता : अमित शाह

Amit Shah
नई दिल्ली। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि देश में जो मोदी जी की बाढ़ आई है उसके डर से सांप, बिल्ली, नेवला सब मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा ‍कि ये भारतीय जनता पार्टी का स्वर्ण काल नहीं है, भाजपा का स्वर्ण काल तब आएगा जब पश्चिम बंगाल, ओडिशा और 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी।
 
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी हमसे हमारे 4 साल का हिसाब मांग रहें है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि राहुल जी देश की जनता आपसे 4 पीढ़ी का हिसाब मांग रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज कहते थे कि हम राजनीति में सत्ता के उपभोग के लिए नहीं है, हम राजनीति में सत्ता को साधन बनाने के लिए आये हैं और उसी रास्ते पर नरेन्द्र मोदी सरकार चल रही है।
 
भारतीय जनता पार्टी वर्षों की अपनी यात्रा में एक संगठनात्मक, राष्ट्रभक्त और सुशासन  देने वाली पार्टी की छवि बनाने में सफल हुई है। हमारी पार्टी 10 सदस्यों से शुरू हुई और आज हमारे 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं, कभी हमको हम दो-हमारे दो के ताने दिए जाते थे और आज हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। 
अगला लेख
नहर में ट्रेक्टर गिरने से 9 मजदूरों की मौत