1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. aisa-president-neha-bora-released

रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा, बोलीं- 'आम नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव'

Neha Bora
दिल्ली में तिरंगा मार्च और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला गरमाता जा रहा है। AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा को करीब 12 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद शुक्रवार तड़के आरके पुरम थाने से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद नेहा बोरा ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।
 

रिहाई के बाद क्या बोलीं नेहा?

रिहाई के बाद नेहा बोरा ने कहा कि कानून-व्यवस्था की हर तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आम नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है जैसे वे कोई बहुत बड़े अपराधी हों - यह चलन इस देश में लंबे समय से चला आ रहा है। मौजूदा आंदोलन ने साफ कर दिया है कि लोगों को कैसे हिरासत में लिया जा रहा है- चाहे दिन हो या शाम, उन्हें पूरी रात हिरासत में रखा जाता है और अगले दिन सुबह या शाम को ही छोड़ा जाता है। किस अधिकार के तहत इसे सही ठहराया जा सकता है? किस कानून या आदेश के तहत लोगों को पूरी रात हिरासत में रखना जायज है?
 
उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर, खासकर महिलाओं को सूर्यास्त के बाद छोड़ दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसके अलावा, एक नया नैरेटिव फैलाया जा रहा है - अराजकता और अव्यवस्था का। कैसी अराजकता और अव्यवस्था? वही जो आपने सेंट्रल दिल्ली में फैलाई है? दिल्ली के लोग चैन की सांस भी नहीं ले पा रहे हैं, वे काम पर जाने के लिए जो भी रास्ता चुनते हैं, वह बंद मिलता है। आप पूरे देश में अराजकता और अव्यवस्था फैला रहे हैं। कृपया, भारत के लोगों को बख्श दें। ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाएं और SIR  को रोकें, ताकि इस देश के आम नागरिक चैन की सांस ले सकें, सुकून से रह सकें और उनके वोट देने के अधिकार सुरक्षित रहें।"
 

अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव अरेस्ट

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया है। दीपके को शुक्रवार को तिरंगा मार्च से पहले उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। एक हफ्ते के अंदर भीतर दीपके को हिरासत में लिए जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर उन्हें हिरासत में लिया गया था। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे, जिन पर वोटर लिस्ट में हेरफेर करने के आरोप लगे हैं।
अगला लेख
Top News 17 October: आडवाणी अस्पताल में भर्ती, ट्रंप का बड़ा दांव और शिमला में भूकंप के झटके