• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air India flights cancelled on routes
Last Modified: शुक्रवार, 20 जून 2025 (11:55 IST)

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, किन रूट्स पर पड़ा असर?

air india
Air India flights cancelled : एअर इंडिया ने शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से 8 उड़ानों को रद्द कर दिया। इनमें 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित 8 उड़ानें शामिल है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे, दुबई और मेलबर्न जैसे शहरों में आने जाने वाले यात्री इससे प्रभावित हुए।
 
जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें दुबई से चेन्नई के लिए एआई906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए एआई308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए एआई309 और दुबई से हैदराबाद के लिए एआई2204 शामिल हैं।
 
एअर इंडिया ने कहा कि चार घरेलू उड़ानें - पुणे से दिल्ली के लिए एआई874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए एआई456, हैदराबाद से मुंबई के लिए एआई-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए एआई571 - रद्द कर दी गई हैं।
 
विमानन कंपनी यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए उसकी टीम वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। उसने यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा लौटाने या पूरक व्यवस्था की पेशकश भी की है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
ACB के समक्ष पेश हुए पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया, कक्षा निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला