सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. aap will send these 3 faces including sandeep pathak to rajya sabha
Written By
Last Updated : सोमवार, 21 मार्च 2022 (13:49 IST)

राघव चड्ढा और हरभजन सिंह जाएंगे राज्यसभा, AAP ने पंजाब से तय किए ये 5 नाम, जानिए कौन हैं उम्मीदवार

राघव चड्ढा और हरभजन सिंह जाएंगे राज्यसभा, AAP ने पंजाब से तय किए ये 5 नाम, जानिए कौन हैं उम्मीदवार - aap will send these 3 faces including sandeep pathak to rajya sabha
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपने 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आप' को 92 सीटों पर जीत मिली है। इस बड़ी जीत के बाद अब पंजाब कोटे से आम आदमी पार्टी क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), राघव चड्ढा (Raghav Chadha), डॉ. संदीप पाठक (Dr Sandeep Pathak), अशोक मित्तल (Ashok Mittal) और संजीव अरोरा को राज्यसभा भेजेगी। पांचों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल भी कर दिया। राज्यसभा की 5 सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होना है। 
 
हरभजन सिंह का नाम तो चर्चा में था, लेकिन बाकी नामों को लेकर अटकलें चल रही थीं। ऐसे में आज पार्टी की ओर से इस पर से सस्पेंस खत्म कर दिया गया। दरअसल पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
इस बार के पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सूबे की 7 में से 6 राज्यसभा सीट AAP के खाते में जाएंगी। पंजाब में जिन 5 राज्य सभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है उनमें सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो शामिल हैं।
मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। राघव चढ्ढा भी दिल्ली का जाना माना चेहरा हैं। वे जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। सक्रिय राजनीति में आने से पहले राघव चड्ढा चार्टर्ड अकाउंटेट की नौकरी करते थे। राघव को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना है। वर्तमान में राघव चड्ढा दिल्ली विधानसभा के राजेंद्र नगर सीट से विधायक हैं. इसलिए राघव चड्डा को राज्य सभा जाने के लिए अपनी सीट छोड़नी होगी।
अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं। अशोक मित्तल शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम और समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। सामान्य परिवार से आने वाले अशोक मित्तल ने अपने दम पर कामयाबी हासिल करते हुए समाज और पंजाब की सेवा के लिए LPU की स्थापना की थी।