• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 9 february 2025 live update
Last Updated : रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (13:23 IST)

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल के घर बैठक

LIVE: दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल के घर बैठक - Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 9 february 2025 live update
Latest News Today Live Updates in Hindi: 26 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद दिल्ली में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद पर मंथन शुरू कर दिया है। प्रवेश वर्मा से लेकर मनोज तिवारी तक कई दिग्गज मुख्यमंत्री पद की दौड़ में है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि दिल्ली का नया मुख्‍यमंत्री चर्चित चेहरा होगा या यहां भी भाजपा नए नाम के साथ चौकाएगी। पल पल की जानकारी... 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिछले चार दिन में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत।
अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस की पहचान हुई है। यह वायरस छछूंदरों से मनुष्यों में फैल सकता है।

दिल्ली में भाजपा की बंपर जीत के बाद सवाल उठ रहे हैं कि दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। भाजपा महिला के हाथ में दिल्ली की कमान सौंपेंगी या फिर किसी अनुसूचित जाति, सिख, पूर्वांचली, जाट-गुर्जर समाज से आने वाला नेता मुख्यमंत्री बनेगा। कहा जा रहा है कि पार्टी विधायक दल की बैठक में ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मोहर लगेगी। 
 

-गुजरात के बनासकांठा जिले में ट्रक पलटकर मजदूरों के एक समूह पर गिरने से चार लोगों की मौत।
-अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

-सुबह 11 बजे राज्यपाल वीके सक्सेना से मिलेंगी दिल्ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी, देंगी पद से इस्तीफा। 
-नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा मुंडका पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे। 
-दिल्ली में आज भाजपा की अहम बैठक। हो सकती सीएम के नाम पर चर्चा। 

LG दफ्तर के लिए निकलीं आतिशी, कुछ ही देर में देंगी CM पद से इस्तीफा
गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा, सीएम फेस पर हो सकती है दोनों दिग्गजों में चर्चा। 
-आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना से मिलकर दिया मुख्यमंत्री पद इस्तीफा।
-गांधीनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते अरविंदर सिंह लवली ने भी एलजी से की मुलाकात। 
-छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। सर्च ऑपरेशन जारी। 
 

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल के घर बैठक। संजयसिंह, आतिशी, गोपाल राय, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक समेत कई दिग्गज शामिल। 

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की जगह विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है। कोहली चोट के कारण पहले एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड ने भी तीन बदलाव करते हुए मार्क वुड, जेमी ओवरटन और गस एटकिंसन को एकादश में शामिल किया है।
ये भी पढ़ें
इमरान खान ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दी चेतावनी, बोले- सेना को संवैधानिक सीमाओं में लौटना चाहिए