शुक्रवार, 21 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 21 march 2025 live update
Last Updated : शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (15:39 IST)

संसद में बोले अमित शाह, अब आतंकी जहां मरते हैं, वहीं दफन होते हैं

amit shah in parliament (photo sansad tv)
Latest News Today Live Updates in Hindi: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई। अब आतंकी जहां मरते हैं, वहीं दफन होते हैं। पल पल की जानकारी... 


03:37 PM, 21st Mar
-अमित शाह ने कहा, पूरी दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपनी सीमा और सेना के लिए हमेशा तत्पर रहते थे... इजराइल और अमेरिका! इन दोनों देशों की लिस्ट में महान भारत का नाम नरेन्द्र मोदी ने जोड़ा और वहीं से शुरू हुई आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति।
-कश्मीर में आए दिन, पड़ोसी देश से आतंकवादी घुसकर बम धमाके करते थे। एक भी त्योहार ऐसा नहीं होता था, जो चिंता के बगैर जाता था। लेकिन केंद्र सरकार का रवैया लचीला होता था, बोलने में डर लगता था, चुप्पी साध जाते थे, वोट बैंक का डर था। 
-जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और उत्तर पूर्व का उग्रवाद... ये तीन नासूर थे। इन समस्याओं के कारण चार दशक में देश के करीब 92 हजार नागरिक मारे गए। इसके बावजूद इन समस्याओं के संपूर्ण उन्मूलन के लिए एक सुनियोजित प्रयास कभी नहीं हुआ था। जो नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद हुआ।

03:25 PM, 21st Mar
-गृहमंत्री अमित शाह का राज्यसभा में बयान, अब आतंकी जहां मरते हैं, वहीं दफन होते हैं।  
-अब लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है। हमने कश्मीर में बंद पड़े सिनेमाघरों को खोला। 
-370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी।  
-कश्मीर में पथराव की घटनाएं बंद हो गई। 2025 में कश्मीर में एक भी हड़ताल नहीं हुई।
-कश्मीर में अब निवेश का माहौल। 3 साल में 12 हजार करोड़ का निवेश आया। 
-हमने पाकिस्तान में घुसकर पुलवामा का बदला लिया।  
-4 दशक से देश में 3 नासूर थे। हमने तीनों का डटकर सामना किया।

12:26 PM, 21st Mar
वरिष्ठ वकील ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया। मुख्य न्यायाधीश ने वरिष्ठ वकील की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है और हतोत्साहित किया है। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने आज अदालत में सुनवाई नहीं की, कोर्ट मास्टर ने कहा कि खंडपीठ छुट्टी पर है।

11:56 AM, 21st Mar
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में सूर्यवंश की परंपरा में एक अवतार के रूप में मानवीय मर्यादा और आदर्श के सर्वोत्तम स्वरूप प्रभु श्री राम हैं जिनकी पावन धरा पर आयोजित यह सम्मेलन अदभुत हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं अद्भुत इसलिए कहूंगा कि इतने वर्षों तक अयोध्या मौन रही, जबकि यह सत्य है कि जिसने राम पर लिखा वह महान हुआ।

08:36 AM, 21st Mar
पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में मुठभेड़ के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कम से कम 10 आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई। 

08:34 AM, 21st Mar
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अमृतसर की अजनाला कोर्ट में लाया गया।

08:09 AM, 21st Mar
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार की ओर से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खड्डियां के साथ शुक्रवार को बैठक का निमंत्रण मिला है। बैठक शुक्रवार शाम चार बजे पंजाब भवन में प्रस्तावित है।

07:29 AM, 21st Mar
-मोदी सरकार आज संसद में बजट पास कराने का प्रयास करेगी। भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप।
-अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय शिक्षा विभाग को बंद करने का एलान किया है। 

07:29 AM, 21st Mar
किर्स्टी कोवेंट्री को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला और अफ्रीकी बन गई हैं।
ये भी पढ़ें
Nagpur violence: अदालत ने 17 आरोपियों को शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेजा