शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. A man shot dead inside a mosque in Khurja Nagar Uttar Pradesh
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (12:23 IST)

उत्तर प्रदेश के खुर्जा नगर में एक बुजुर्ग की मस्जिद के अंदर गोली मारकर हत्या

uttar pradesh
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के खुर्जा नगर में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग व्यक्ति की शुक्रवार सुबह मस्जिद के अंदर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है।
 
पुलिस ने बताया कि खुर्जा नगर इलाके में शेखपेन मोहल्ले के रहने वाले 65 वर्षीय इदरीस की शुक्रवार सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
 
मृतक इदरीस के बेटे आस मोहम्मद ने बताया कि उसके पिता अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों से साथ कहीं जा रहे थे और वह भी उनके पीछे चल रहा था, लेकिन रास्ते में वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और तमंचे निकालकर गोलियां चलाईं। उसने बताया कि इदरीस घबराकर मस्जिद के अंदर घुस गए, जहां हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।
 
घटना की सूचना मिलने के बाद मेरठ रेंज के महानिरीक्षण प्रवीण कुमार, जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। 
 
प्रवीण कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
ये भी पढ़ें
तिरुपति बालाजी मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु की मौत