Live : शाहजहां को हिरासत में लेने पुलिस मुख्यालय पहुंची CBI की टीम
6 march updates : Live Updates : शाहजहां शेख को लेकर बुधवार को भी पश्चिम बंगाल की सियासत गरमाई रही। हाईकोर्ट के आदेश पर CBI की टीम में उसे हिरासत में लेने पुलिस मुख्यालय पहुंची।
04:13 PM, 6th Mar
केंद्रीय बलों के साथ कोलकाता पुलिस मुख्यालय पहुंची CBI की टीम।
शाहजहां शेख को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस।
01:12 PM, 6th Mar
भारत की नारीशक्ति विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है। भारत की नारीशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है।
तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली TMC सरकार कभी भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है।
संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई है।
लेकिन TMC सरकार इस व्यवस्था को यहां लागू नहीं होने दे रही है।
ऐसी महिला विरोधी TMC सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती।
12:50 PM, 6th Mar
पीएम मोदी ने कहा कि TMC के राज में नारी शक्ति पर अत्याचार
संदेशखाली में टीएमसी ने घोर पाप किया।
संदेशखाली की घटना शर्मसार करने वाली।
12:46 PM, 6th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने बंगाल और देश के विकास के लिए बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है।
ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है, पश्चिम बंगाल कह रहा है, हर माता, बहन कह रही है - अबकी बार NDA सरकार 400 पार!
आज कोलकाता की मेट्रो इस बात की भी गवाह है कि भाजपा सरकार कितनी तेजी से काम करती है। 2014 से पहले के 40 वर्षों में कोलकाता मेट्रो का सिर्फ 28 किमी रूट बना था। जबकि भाजपा सरकार के बीते 10 साल में कोलकाता मेट्रो का 31 किमी और विस्तार हो चुका है।For forty years Kolkata metro only had a 28 km route, while over the past 10 years, the route has been expanded to 31 km.
— BJP (@BJP4India) March 6, 2024
BJP has worked very sincerely for the progress of Bengal and India.
This is why today everyone is saying, "Abki Baar, 400 Paar!"
- PM @narendramodi… pic.twitter.com/pbUySnqK5E
मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है।
12:42 PM, 6th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बंगाल की सभी महिलाओं का वंदन, अभिनंदन
विपक्ष मेरे परिवार पर सवाल उठा रहा है। ये कह रहे हैं मोदी का परिवार नहीं है। बंगाल की सभी माताएं, बहनें मेरा परिवार।
पूरा भारत ही मेरा परिवार है।
पूरी ईमानदारी से देश का विकास कर रहे हैं।
मेरा हर पल भारत की जनता के लिए हैं।
12:14 PM, 6th Mar
संदेशखाली के पास बारासात में पीएम मोदी मोदी की रैली
रैली में संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं भी शामिल।
10:38 AM, 6th Mar
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर किया। इस अवसर पर वे बच्चों से बात करते भी नजर आए।
#WATCH | West Bengal: Prime Minister Narendra Modi travels with school students in India's first underwater metro train in Kolkata. pic.twitter.com/95s42MNWUS
— ANI (@ANI) March 6, 2024
10:21 AM, 6th Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
PM Shri @narendramodi inaugurates, dedicates & lays foundation stone of projects in Kolkata, West Bengal. https://t.co/hnB7UjSikB
— BJP (@BJP4India) March 6, 2024
10:20 AM, 6th Mar
किसानों ने आज फिर किया दिल्ली मार्च का आह्वान। दिल्ली से सटी सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
किसानों के विरोध-प्रदर्शन के कारण बुधवार को मोटर चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के इकट्ठा होने से सुबह से ही भारी जाम लगने लगा है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस बल टिकरी, सिंघु और गाजीपुर सीमाओं के साथ-साथ रेलवे, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखेगा।
10 मार्च को देशभर में ट्रेन रोको आंदोलन करेंगे किसान। 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा किसान महापंचायत का आयोजन।
10 मार्च को देशभर में ट्रेन रोको आंदोलन करेंगे किसान। 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा किसान महापंचायत का आयोजन।

