1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 interesting things about Amrita Pritam

31 अगस्त : गूगल ने बनाया अमृता प्रीतम का डूडल, जानिए उनके बारे में 5 रोचक बातें

Amrita Pritam
गूगल की साइट ओपन करते ही आज आप आपको जिनका डूडल दिख रहा है, क्या आप जानते हैं कि वे कौन हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको उनकी शख्सियत से रूबरू कराते है। वे हैं लोकप्रिय लेखकों में से एक... जिनका नाम है अमृता प्रीतम और जिनकी आज (31 अगस्त) को 100वीं जयंती है। आइए, जानें उनके बारे में 5 रोचक बातें और उनकी खासियत-
 
1. अमृता प्रीतम भारत में पंजाब के गुजरांवाला जिले में पैदा हुई और पंजाब की लोकप्रिय लेखकों में से एक थी।
 
2. अमृता प्रीतम को पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है।
 
3. उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 100 पुस्तकें लिखी हैं जिनमें कविता, कथा, आत्मकथाएं, निबंध, पंजाबी लोक गीतों और आत्मकथाएं शामिल है।
 
4. अमृता प्रीतम उन साहित्यकारों में थी जिनकी कृतियों का अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ है।
 
5. उनके अंतिम दिनों में उन्हें भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्मविभूषण भी प्राप्त हुआ। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से पहले ही अलंकृत किया जा चुका था।
 
अगला लेख
शशि थरूर की बढ़ी मुश्किल, सुनंदा मामले में 3000 पन्नों की चार्जशीट