• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 dies in alipur wall collapse
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (16:14 IST)

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत - 5 dies in alipur wall collapse
नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
 
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 10 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं और अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। गोदाम का क्षेत्रफल लगभग 5,000 वर्ग गज है।
 
जानकारी के अनुसार जो दीवार गिरी है वो 25 फीट से भी ज्यादा ऊंची थी। इसका मलबा ही करीब 4 फीट ऊंचा है। इस मलबे में से अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वीट कर कहा, 'अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
ये भी पढ़ें
अंतरिक्ष से लगातार आ रही 'हार्टबीट' जैसी आवाज, रहस्यमय रेडियो सिग्नल से वैज्ञानिक हैरान