सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रांची में, बैद्यनाथ धाम के करेंगे दर्शन
- ताजमहल में शाहजहां के उर्स पर बवाल, न तो मुगलों और न ही अंग्रेजों ने दी थी अनुमति
- Weather Update: राजस्थान में बारिश और दिल्ली में बौछार, अनेक राज्यों में छाया घना कोहरा
- कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार में बढ़ी सियासी सरगर्मी, क्या है जीतनराम मांझी से कनेक्शन?
- ओडिशा और असम दौरे पर PM मोदी, देंगे 79000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Live : लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, पीएम मोदी ने दी बधाई
3 february updates : भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उन्हें बधाई दी। 3 फरवरी की प्रमुख खबरें...
11:46 AM, 3rd Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मुझे वह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिया जाएगा। मैंने उनसे बात कर उन्हें बधाई दी है।
I am very happy to share that Shri LK Advani Ji will be conferred the Bharat Ratna. I also spoke to him and congratulated him on being conferred this honour. One of the most respected statesmen of our times, his contribution to the development of India is monumental. His is a… pic.twitter.com/Ya78qjJbPK
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2024
11:37 AM, 3rd Feb
दिल्ली पुलिस का एक दल भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास किए जाने संबंधी आरोपों की जांच के सिलसिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने के लिए शनिवार सुबह उनके आधिकारिक आवास पहुंचा।
अपराध शाखा की टीम शुक्रवार शाम को भी केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची थी। सूत्रों ने कहा कि उन्हें कल शाम को नोटिस नहीं दिया जा सका क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था और आतिशी भी आवास पर मौजूद नहीं थीं।
11:36 AM, 3rd Feb
यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक
भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 7 छक्के जड़े।
11:35 AM, 3rd Feb
रात भर जारी रहा ममता बनर्जी का धरना
विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना ठंड के बीच रात भर जारी रहा।
ममता बनर्जी ने TMC नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर को कोलकाता के मैदान क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के सामने प्रदर्शन शुरू किया था। नेताओं ने शनिवार सुबह कहा कि बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई नेता रात में धरना स्थल पर रुके थे।
