29 अप्रैल की प्रमुख खबरें: बंगाल में मतदान से लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे तक की बड़ी अपडेट
Top News 29 April : पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी। पीएम मोदी यूपी को 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। एमसीडी को बुधवार को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC और OPEC+ से बाहर। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। 29 अप्रैल की बड़ी खबरे:
बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के तहत कोलकाता, हावड़ा, हुगली समेत 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी। भवानीपुर में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं विशेषकर महिलाओं और युवाओं से की मतदान की अपील।
पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरदोई के सलेमपुर में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यूपी का यह सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे पहले चरण में सीधा मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। लगभग 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एक्सप्रेस-वे में 14 लंबे पुल, 7 रेलवे ओवरब्रिज, 32 फ्लाईओवर और 453 अंडरपास शामिल हैं।
एमसीडी को आज मिलेगा नया महापौर
एमसीडी को बुधवार को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नहीं उतारने से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित हो गया है। इसमें संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत तय नजर आ रही है।
OPEC और OPEC+ से बाहर हुआ UAE
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने का बड़ा फैसला लिया है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई है। इसे तेल निर्यातक समूहों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ALSO READ: OPEC और OPEC से क्यों बाहर हुआ UAE, क्या पाकिस्तान है कारण, भारत में क्यों सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल
राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ
डोनोवन फरेरा के तूफानी अर्धशतक और शुभम दुबे के साथ उनकी अटूट अर्धशतकीय साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। यह मौजूदा सत्र में पंजाब की टीम की पहली हार है। ALSO READ: वैभव के शुरुआती और फरेरा के अंतिम प्रहार से राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ

