1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 february : big news

25 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

big news
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, भारत-इंग्लैंड टेस्ट और पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की रैलियों समेत इन खबरों पर गुरुवार, 25 फरवरी को रहेगी सबकी नजर... 


08:09 AM, 25th Feb
दिल्ली में बीते 15 साल में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

08:08 AM, 25th Feb
भारत इंग्लैंड टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया आज मैदान में इंग्लैंड पर बड़ी बढ़त हासिल करने के लक्ष्य से उतरेगी। खेल के पहले दिन मेहमान टीम को मात्र 112 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 99 रन बना दिए थे।

08:07 AM, 25th Feb
आज पीएम नरेंद्र मोदी पुडुचेरी, गृहमंत्री अमित शाह असम और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल दौरे पर है। चुनावी मौसम में हो रही इन रैलियों पर आज सबकी नजर रहेगी।
अगला लेख
महाराष्ट्र के लातूर में जनता कर्फ्यू, 2 दिन घर से बाहर नहीं निकलने की अपील