गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 army jawans martyrs in Pak cease fire violation
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (14:32 IST)

राजौरी में LOC पर पाक सेना की गोलीबारी, 2 जवान शहीद

Pakistan
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने सीमा पार से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने आज जिला राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।'
 
गोलीबारी में नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
गुरुवार को पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सूबेदार स्वतंत्र सिंह की मौत हो गई थी और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
ये भी पढ़ें
उद्धव की भाजपा को खुली चेतावनी, 1 का बदला 10 से लेंगे...