• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 January live Updates
Last Updated : रविवार, 14 जनवरी 2024 (17:53 IST)

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर राहुल गांधी, कहा- BJP और RSS की विचारधारा नफरत वाली

rahul gandhi
14 January Updates : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मंदिरों भाजपा का स्वच्छता अभियान समेत इन खबरों पर रविवार, 14 जनवरी को रहेगी सबकी नजर... 


05:52 PM, 14th Jan
Mallikarjun Kharge
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी चार सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है और उसे उम्मीद है कि विभिन्न राज्यों में इस गठबंधन से जुड़े दलों के प्रमुख नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

05:47 PM, 14th Jan
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने कहा देशवासी भारी अन्याय का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे भविष्य का दृष्टिकोण पेश करना है जो सद्भावना, समान भागीदारी और भाईचारे से भरा हो। उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में जो हुआ वो भाजपा, आरएसएस की नफरत की राजनीति का प्रतीक है।

04:53 PM, 14th Jan
यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर दिन 2 सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वे हर दिन समाज के विभिन्न वर्गों के 20 से 25 लोगों से मिलेंगे। वह सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। अगले 11 दिन के दौरान यात्रा पूर्वोत्तर भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरेगी।

04:47 PM, 14th Jan
बसपा से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली रविवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के वास्ते इंफाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनना अपना फर्ज समझते हैं क्योंकि राहुल गांधी की यह पहल कमजोर लोगों को न्याय दिलाने और भारतवासियों को जोड़ने के लिए है।

04:44 PM, 14th Jan
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा और आरएसएस की विचारधारा नफरत वाली है। हम जनता के मन की बात सुनना चाहते हैं। भाजपा के लिए मणिपुर देश का हिस्‍सा नहीं है।

04:31 PM, 14th Jan
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लगभग 6700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। इसके जरिए उसका प्रयास बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाना है।

04:12 PM, 14th Jan
rahul gandhi
राहुल गांधी ने कहा कि 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं... लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।

04:09 PM, 14th Jan
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिखाई हरी झंडी। 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते... वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें... वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।

11:49 AM, 14th Jan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को गुरु रवि दास मंदिर में 'स्वच्छता सेवा' की। शुरू हुआ भाजपा का मंदिरों में स्वच्छता अभियान। 22 जनवरी तक चलेगा अभियान।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हम सभी तीर्थ स्थलों पर सफाई अभियान में शामिल होंगे और भजन कीर्तन करेंगे। 22 जनवरी को हर व्यक्ति अपने घरों में दीप जलाएगा और राम की अराधना में हम अपने आप को समावेश करेंगे। आज इस कार्यक्रम में भाग लेकर मैं बहुत आनंदित हूं।

09:03 AM, 14th Jan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भाजपा आज से देशभर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 22 जनवरी तक चलेगा।

08:53 AM, 14th Jan
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार सुबह एक्स पर पोस्ट में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ परिवार का 55 साल संबंध समाप्त हुआ। इसे महाराष्‍ट्र में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

08:46 AM, 14th Jan
कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लोकसभा चुनाव में विमर्श के केंद्रबिंदु में लाना है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति पर गंगा सागर में 65 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी