शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 Sikhs reach India after being freed by terrorists in Afghanistan
Written By
Last Modified: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (00:44 IST)

अफगानिस्तान में आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा होने के बाद 11 सिख भारत पहुंचे

अफगानिस्तान में आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा होने के बाद 11 सिख भारत पहुंचे - 11 Sikhs reach India after being freed by terrorists in Afghanistan
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा होने के बाद वहां के सिख एवं हिन्दू समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेव तथा उनके समुदाय के अन्य 10 लोग आज भारत पहुंच गए।
 
विदेश मंत्रालय ने रविवार शाम यहां एक बयान में बताया कि अफगानिस्तान के हिन्दू सिख समुदाय के करीब 11 सदस्य आज भारत में पहुंच गए हैं, जिनमें से हिन्दू सिख समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेव शामिल हैं। सचदेव 18 जुलाई को आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा हुए थे।
 
भारत सरकार ने इन सभी लोगों को उचित वीसा प्रदान किया है और उनके भारत आगमन का पूरा इंतजाम किया है। विदेश मंत्रालय ने परिवारों के सुरक्षित भारत पहुंचने में समुचित सहयोग प्रदान करने के लिए अफगानिस्तान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 
सचदेव का अफगानिस्तान के पाकतिया प्रांत के चकमनी जिले में गत 22 जून को अपहरण किया गया था। भारत के अनुरोध पर अफगानिस्तान सरकार और कबीलाई नेताओं के प्रयासों से सचदेवा की 18 जुलाई को सुरक्षित रिहाई हो सकी।
 
भारत ने इसके लिए अफगानिस्तान में बाहरी ताकतों के इशारे पर काम करने वाले आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया था और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के उत्पीड़न पर गंभीर चिंता जताई थी।

इसके बाद भारत सरकार ने हाल ही में अफगानिस्तान में अपनी सुरक्षा को खतरा महसूस कर रहे अफगान हिन्दू एवं सिख समुदाय के लोगों को भारत लाने का निर्णय लिया था। Photo courtesy: ANI 
ये भी पढ़ें
इंदौर में 127 नए Corona मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार के करीब, जोन 2 होगा गुलजार