1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. शिवराज ने भी की थी ''5 स्टार'' धरने की तैयारी..!
Written By भाषा

शिवराज ने भी की थी '5 स्टार' धरने की तैयारी..!

शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली। भाजपा ने कहा है कि आप नेता और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द का धरना असंवैधानिक है, लेकिन भगवा पार्टी भूल गई कि फरवरी 2011 में मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी धरने की तैयारियां की थीं। उस समय शिवराज के धरने को न सिर्फ '5 स्टार धरना' करार दिया था बल्कि उसे मुख्यमंत्री की नौटंकी भी कहा गया था।

FILE

शिवराजसिंह चौहान ने यह धरना हालांकि स्थगित कर दिया था, लेकिन ‍चौहान किसानों के हित में केन्द्र सरकार से 2400 करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे। साथ ही वे राज्य के हिस्से का कोयला भी मांग रहे थे।

उस समय इस पूरी नौटंकी को नाम दिया गया था- 'सविनय अवज्ञा उपवास'। हालांकि उस समय भाजपा को संविधान याद आया था, न ही मुख्यमंत्री पद की गरिमा। इतना ही नहीं इस 'हाई प्रोफाइल धरना' के लिए प्रशासनिक स्तर पर काफी तैयारियां भी गई थीं।

क्या समानता है केजरीवाल और शिवराज के धरने में.... पढ़ें अगले पेज पर...


वर्तमान में दिल्ली की सड़क पर धरना दे रहे केजरीवाल दिल्ली के मुख्‍यमंत्री हैं। उन्होंने धरने की चेतावनी तो पहले दे दी थी, लेकिन इसके लिए कोई 'खास' तैयारी नहीं थी, लेकिन अतीत में शिवराज के धरने को देखें तो इसके लिए काफी तैयारियां की गई थीं।

FILE

तब बताया गया था कि भोपाल के दशहरा मैदान में करोड़ों रुपए खर्च करके धरना स्थल तैयार किया जा रहा है। पूरी प्रशासनिक मशीनरी को यहां लगा दिया था, लेकिन झंडे भाजपा के ही लहरा रहे थे। पूरा धरना स्थल तब एयरकंडीशंड बनाया गया था।

फिर केजरीवाल के धरने में क्या बुराई है... पढ़ें अगले पेज पर...




इतना ही नहीं यहा अस्थायी मुख्‍यमंत्री कार्यालय के साथ ही मुख्‍यमंत्री आवास भी यहीं बनाया गया था, तमाम सुविधाएं, जो एक मुख्‍यमंत्री को चाहिए वे सब यहां जुटाई गई थीं। उस समय कहा गया था कि केन्द्र सरकार की अनदेखी और बेरुखी के चलते इस धरने की तैयारी की जा रही है।

संविधान की दुहाई देने वाले भाजपा के नेता तब कहां थे, जब शिवराज के धरने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर तैयारियां की गई थीं। इस मामले में केजरीवाल पर कम से कम यह आरोप तो नहीं लगाया जा सकता कि उन्होंने धरने के लिए 5 स्टार तैयारियां की हैं या फिर प्रशासनिक अमला उनके अनशन या धरने की तैयारियों में जुटा है। उचित होगा कि भाजपा अपने गिरेबां में झांककर देखे साथ ही अपने अतीत को भी टटोले।