सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. पहाड़ों की गोद में
  4. 10 beautiful places in Himachal Pradesh
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (12:21 IST)

हिमाचल प्रदेश की 10 खूबसूरत जगहें, मई महीने में करें घूमने का प्लान

हिमाचल प्रदेश की 10 खूबसूरत जगहें, मई महीने में करें घूमने का प्लान - 10 beautiful places in Himachal Pradesh
हिमाचल भारत का उत्तरी राज्य है। यह पूरी तरह के बर्फ से आच्छादित रहता है। यहां की सुंदर और सुहानी वादियों संपूर्ण विश्‍व के लोगों को आकर्षित करती हैं। इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गर्मी के दिनों में यहां घूमना बहुत ही अच्छा माना जाता है। यदि आप मई के माह में हिमाचल की यात्रा करने प्लान कर रहे हैं तो जानिए कि यहां के सबसे खूबसूरत टूरिज्म स्पॉट कौन-कौन से हैं।
 
1. शिमला : मन को सुकून देने वाली हरियाली से घिरे शिमला को सात पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है। गर्मी में भी यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहता है।  बर्फ पर स्कीइंग करने वालों के लिए जनवरी से मार्च के मध्य का समय सबसे अच्छा है। फिशिंग व गोल्फ के साथ ही आप यहां आकर ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। शिमला-किन्नौर क्षेत्र में नरकंडा से बंजर और सराहन से सांगला यहां के मशहूर ट्रैक रूट हैं। दोनों ही रूट लगभग सवा तीन किलोमीटर की दूरी के हैं।
 
2. मनाली : शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है।  एडवेंचरस के शौकिन लोगों के लिए यह बेहतरीन स्पॉट है। यहां आने वाले पर्यटक कस्बे में स्थित गांव में ठहरते हैं। यहां आप ट्रैकिंग, स्कीइंग और राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। मनाली से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कोठी। यहां से पहाड़ों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां बीस नदी का तेजी से बहता ठंडा पानी अदभुत नजारा पेश करता है।
 
3. चंबा : उत्तराखंड के मसूरी से मात्र 13 घंटे की दूरी पर बसा है चंबा। यह टिहरी, मसूरी, उत्तरकाशी जाने वाले रास्तों के बीच में पड़ता है। पंजाब के अमृतसार शहर से ट्रेन द्वारा आप यहां जा सकते हैं। चंबा की सीढ़ीनुमा सड़कें और ऊंचे-ऊंचे वृक्षों से लदी घुमावदार घाटियां, झुरमुटों में छुपे छोटे-छोटे घर आपके मन को मोह लेंगे।
 
4. डलहौजी : डलहौजी हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की दूरी चंडीगढ़ से 239 किमी, कुल्लू से 214 किमी और शिमला से 332 किमी है। चंबा यहां से 192 किलोमीटर दूर है। यहां दर्जनों ऐसे स्थल है जो मन को सुकून देने वाले हैं। डलहौजी पास कुछ किलोमीटर दूर खजीयार झील है, जिसका आकार बेहद आकर्षक तश्तरीनुमा है। इसे देखना बहुत ही अद्भुत है।
5. स्पीति घाटी : यह घाटी हर तरह से हिमालय की पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें और सुरम्य घाटियां मन को लुभाती है। यहां सिर्फ गर्मी में ही जाया जा सकता है।
 
6. रिवालसर झील मंडी : मंडी हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक शहर है जो ब्यास नदी के किनारे बसा है। मंडी अपने 81 पुराने पत्थर के मंदिरों और बेहतरीन नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है, इसे अक्सर ‘हिल्स का वाराणसी’ कहा जाता है।
 
7. मोशाबरा : यह स्थान शिमला से मात्र 11 किलोमीटर की दूरी पर हैं, जो एक छोटी सी बस्ती है। यहां पर आप स्कींग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कैम्पिंग, बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, बर्ड वॉचिंग, रेप्लिंग, रिवर रॉफ्टिंग, क्वैड बाइकिंग, ट्रेडिशनल फूट आदि का आनंद ले सकते हैं। यह सुंदर स्थान सिंधु और गंगा नदी के तट पर स्थित है जो एशिया के सबसे बड़े वाटरशेड के रूप में लोकप्रिय है। यहां पर ठहरने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं।
 
8. बीर-बिलिंग घाटी : यह पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक है जो हर साल वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भी करता है। इसमें टेक-ऑफ साइट को बिलिंग कहा जाता है और लैंडिंग साइट बीर कहते हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग और मैडिटेशन का भी आनंद ले सकते हो।
 
9. पालमपुर : यहां हिमाचल की सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं। यह स्थान देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरा हुआ है। अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे है तो पालमपुर की सैर करना न भूलें क्योंकि यहां पर नदी और हरियाली का अद्भुत संगम है।
 
10. रोहडू : रोहडू में चांशल रेंज, सुनपुरी हिल्स, हटकोटी और पब्बर घाटी के सौंदर्य और मौसम का आनंद ले सकते हैं। चांशल रेंज में जहां रोमांच का अनुभव होगा वहीं सुनपुरी हिल्स में हरियाली और ठंडी हवा का महसूस करके आप का मन सुकून से भर जाएगा। हटकोटी में जहां आपको पौराणिक धार्मिक स्थल और सुंदर गांव के दर्शन होंगे वहीं पब्बर घाटी में नदी और घाटी से आपका मन भाव-विभोर हो जाएगा। आप शिमला से रोहडू के लिए सड़कमार्ग से जा सकते हैं। यह शिमला जिले का ही एक सुंदर क्षेत्र है। शिमला से यह करीब 110 किलोमीटर दूर है जहां पर आप बस के द्वारा भी जा सकते हैं।