1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. मदर्स डे
  4. I Love You Maa Mothers day poem

मां का काजल मेरा गहना : मां पर पढ़ें खूबसूरत रचना

best poem for Mother's Day 2023 in hindi
माधुरी निगम
मां के रूप अद्भुत 
मां की गोदी सिंहासन है,
आंचल उसका शामियाना।
मां की ख़ुशबू रात रानी,
मां की आंखें दिव्य दृष्टि।
 
मां के होंठ मीठी पप्पी, 
मां की बातें वेद पुराण।
मां की हंसी मेरा झुनझुना,
मां ही मेरा खिलौना है।
 
मां की थपकी नींद की गोली,
मां ही मेरा चंदा सूरज है।
मां का काजल मेरा गहना,
मां ही मेरा डिठौना है।
 
नज़र लगे ना मुझको कभी,
मां राई मिर्ची सुरक्षा है।

mother's day quotes in hindi
अगला लेख
Hindi Poem on Maa : अब तुम मुझको मां नहीं लगती