सम्बंधित जानकारी
- motorola edge 40 : आ गया दुनिया का सबसे पतला 5G फोन, बिना तार के होगा चार्ज, कीमत भी बेहद कम
- OPPO F23 5G : ओप्पो के सस्ते स्मार्टफोन की इंट्री, 64MP ट्रिपल कैमरे के साथ धांसू बैटरी, मिल रहे हैं कई ऑफर्स
- Samsung Galaxy S23 FE 5G : 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, लॉन्च से पहले ही लीक हुए फीचर्स, जानिए क्या हो सकती है कीमत
- vivo X90, vivo X90 Pro : वीवो के 2 धाकड़ स्मार्टफोन्स की भारत में इंट्री, जबर्दस्त कैमरे के साथ मिलेगा डिस्काउंट
- 2500 से कम कीमत में Nokia 105 4G 2023 हुआ लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, इतनी कम कीमत में 64MP कैमरा और 5080mAh बैटरी
Redmi Note 12T Pro Launched : Redmi ने चीन में Redmi Note 12T Pro को लॉन्च कर दिया है। खास फीचर्स की बात करें तो कैमरा में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें 5,080mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Redmi Note 12T Pro को कंपनी ने चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। स्मार्टफोन को कार्बन ब्लैक, आइस फॉग व्हाइट और हारूमी ब्लू में खरीदा जा सकता है।
क्या है कीमत : इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस मॉडल है जिसकी कीमत 1599 युआन (लगभग 18,500 रुपए) बताई गई है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 1699 युआन (लगभग 19,800 रुपये) बताई गई है। तीसरा वेरिएंट कंपनी ने 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसकी कीमत 1799 युआन (लगभग 21000 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 1999 युआन (लगभग 23000 रुपए) है।
कैसा है कैमरा : फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका मेन लेंस 64MP का है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
और क्या हैं फीचर्स : Redmi Note 12T Pro में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2460 x 1080 पिक्सल का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले में 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है।
साथ में Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। स्मार्टफोन में 3.1GHz तक स्पीड पर क्लॉक किया गया Dimensity 8200-Ultra चिपसेट मीडियाटेक की ओर से दिया गया है। यही प्रोसेसर Xiaomi Civi 3 में भी देखा जा चुका है।
फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM दी गई है और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है। डिवाइस 5,080mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Edited By : Sudhir Sharma
