सम्बंधित जानकारी
- Nokia C12 : 6000 से कम कीमत में मिल रहा है Nokia C12 का यह धांसू स्मार्टफोन
- Nokia ने बदल दिया अपना logo, जानिए 60 साल में पहली बार क्यों हुआ यह बड़ा बदलाव?
- Nokia X30 5G : नोकिया लेकर आया सस्ता स्मार्टफोन, 4,200mAh की बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप
- Best upcoming phone 2023 : Samsung से लेकर Apple तक धमाका करने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स, जानिए फीचर्स
- Nokia C31 : Triple Rear Camera और 5,050mAh बैटरी के साथ नोकिया के नए फोन की इंट्री, 10000 से कम कीमत
2500 से कम कीमत में Nokia 105 4G 2023 हुआ लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
Nokia ने अपने क्लासिक कैंडी बार स्टाइल मोबाइल फोन का नया वर्जन Nokia 105 4G लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो Nokia 105 4G की कीमत 229 yuan (लगभग 2,715 रुपए) है, लेकिन यह प्री-ऑर्डर के लिए डिस्काउंटेड प्राइस पर 199 yuan (लगभग 2,360 रुपए) में मिलेगा। इस फोन की डिलीवरी 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है।
नए वर्जन की सबसे बड़ी खूबी इसकी इसकी बैटरी है। नए वर्जन में बड़ी बैटरी दी गई है जो कि पुराने मॉडल से बेहतर है। Nokia 105 4G में 1450mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Alipay का भी सपोर्ट करता है। किफायती दामों पर एक अच्छा की पैड फोन चाहने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
Nokia 105 4G ड्यूल-कार्ड ड्यूल-स्टैंडबाय और ड्यूल 4G फुल नेटकॉम का सपोर्ट करता है। इसमें ड्यूल नैनो-सिम कार्ड स्लॉट के साथ ड्यूल सिम ड्यूल 4G ऑनलाइन एक साथ मिलता है। VoLTE HD वॉयस कॉल भी सपोर्ट करता है जो कि यूजर्स के लिए बेस्ट है। Nokia 105 4G में वायरलेस एक्सटरनल रेडियो है, जो स्पीकर के जरिए या बिना हेडफोन के प्ले किया जा सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो यह UNISOC T107 चिप पर काम करता है। फोन 32GB स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलती है। यह Migu music और Himalaya का सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अब बोल्ड बटन फोंट हैं। नया फोन क्लासिक कैंडी बार डिजाइन और फिजिकल बटन से लैस है।
Nokia 105 4G HIA में राइट-क्लिक करके या पेमेंट मीनू के जरिए Alipay तक क्विक एक्सेस मिलता है। पेमेंट क्यूआर कोड या बारकोड को 'पेमेंट कोड' पर क्लिक करके एक्सेस हो सकता है। Edited By : Sudhir Sharma
