सम्बंधित जानकारी
- Nokia X30 5G : नोकिया लेकर आया सस्ता स्मार्टफोन, 4,200mAh की बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप
- Best upcoming phone 2023 : Samsung से लेकर Apple तक धमाका करने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स, जानिए फीचर्स
- Nokia C31 : Triple Rear Camera और 5,050mAh बैटरी के साथ नोकिया के नए फोन की इंट्री, 10000 से कम कीमत
- Nokia T21 Tablet : स्मार्टफोन से भी सस्ती कीमत पर लॉन्च हुआ यह टैबलेट, जानिए फीचर्स
- Nokia 2780 Flip लॉन्च, 2 स्क्रीन वाला फोन, कीमत 8 हजार से भी कम, 1 बार चार्ज में 18 दिन साथ देगी बैटरी
Nokia ने बदल दिया अपना logo, जानिए 60 साल में पहली बार क्यों हुआ यह बड़ा बदलाव?
कभी टॉप मोबाइल फोन कंपनियों में शुमार रही नोकिया (Nokia) ने रविवार को अपनी ब्रांड इमेज बदलने के प्लान की घोषणा की। इस कड़ी कंपनी ने 60 सालों में पहली बार अपना लोगो (logo) बदला। नोकिया के नए लोगो में अलग- अलग अक्षरों में NOKIA लिखा हुआ है। इसमें नीले, पिंक, बैंगनी के साथ कई और रंगों का प्रयोग किया गया है जबकि पहले कंपनी का लोगो सिर्फ नीले रंग का था।
नए लोगो के बारे में बताते हुए कंपनी के सीईओ पेक्का लुंडमार्क (Pekka Lundmark) ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC)की पूर्व संध्या पर एक साक्षात्कार में कहा कि यह स्मार्टफोन से कंपनी के जुड़ाव को दिखाता था, लेकिन आज कंपनी का व्यवसाय बदल गया और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
काफी सारे लोगों के दिमाग अभी नोकिया की छवि एक सफल मोबाइल ब्रांड की हैं, लेकिन नोकिया वह नहीं है। एचएमडी ग्लोबल की ओर से नोकिया ब्रांड के मोबाइल की बिक्री की जा रही है। 2014 में नोकिया का मोबाइल व्यवसाय खरीदने वाली माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नाम का उपयोग बंद करने के बाद एचएमडी को लाइसेंस मिला। एजेंसियां
