गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. Nokia T21 Tablet with Unisoc T612 SoC, 8200mAh Battery Launched
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 नवंबर 2022 (18:03 IST)

Nokia T21 Tablet : स्मार्टफोन से भी सस्ती कीमत पर लॉन्च हुआ यह टैबलेट, जानिए फीचर्स

Nokia T21 Tablet : स्मार्टफोन से भी सस्ती कीमत पर लॉन्च हुआ यह टैबलेट, जानिए फीचर्स - Nokia T21 Tablet with Unisoc T612 SoC, 8200mAh Battery Launched
Nokia T21 Tablet Launched : Nokia ने नया टैबलेट Nokia T21 लॉन्च कर दिया है। Nokia T21 टैब को कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3299000 इंडोनेशियन यानी भारतीय रुपयों में इसे लगभग 17 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। Nokia T21 को एक ही रंग में लॉन्च किया गया है। यह ग्रे कलर में मिलेगा। कंपनी ने इंडोनेशिया में इसे 64GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में ही लॉन्च किया है। 
 
कैसा है कैमरा : टैब में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मिलता है। इसके साथ LED फ्लैश भी है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेट किया गया है।

यह एंड्रॉयड 12 पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और तीन साल मासिक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। टेबलेट में 8,200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 
Nokia T21 टैबलेट में 10.36 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 2000 x 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में UNISOC T612 चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

साथ में Mali-G57 GPU भी इसमें मिलता है। चिपसेट को 4GB रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 64GB और 128GB की स्टोरेज मिलती है। माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
अध्ययन में हुआ खुलासा, कोविड का टीका संक्रमण पुन: होने से रोकने में काफी कारगर