1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. pTron Tangent Duo price review and specifications

केवल 499 रुपए में खरीदिए pTron का शानदार नेकबैंड, मिलेगा 24 घंटे का बैटरी बैकअप pTron Tangent Duo price review and specifications

pTron Tangent Duo features
भारतीय Audio Gadgets निर्माता कंपनी pTron ने अपना नया प्रोडक्ट pTron Tangent Duo नेकबैंड भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात ये है कि इसकी कीमत सिर्फ 499 रुपए है। इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.2 के साथ शानदार बेस भी दिया गया है। ये नेकबैंड कभी ना उलझने वाली केबल के साथ आता है। इसकी बॉडी में 45 डिग्री फ्लेक्स-फॉर्म क्लोज फिटिंग फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं कि  pTron Tangent Duo नेकबैंड के साथ आपको और क्या-क्या मिलने वाला है। 
 
pTron के इस नेकबैंड को ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत महज 499 रुपए है और ये 29 जुलाई को अमेजन पर लॉन्च भी हो चुका है। 
 
बैटरी की बात की जाए तो pTron Tangent Duo अपने साथ 200mAH की बैटरी का सपोर्ट लेकर आता है। कंपनी के अनुसार ये नेकबैंड 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे काम करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा एक बार की फुल चार्जिंग पर ये नेकबैंड 24 घंटे तक आसानी से काम कर सकता है। 
 
इसमें टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। IPX4 रेटिंग की वजह से ये नेकबैंड वाटर रेसिस्टेंट है। इसका मतलब हल्की-फुल्की पानी की बूंदें इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। लाइटवेट होने के कारण इसे पूरे दिन गले में टांगकर घूमा जा सकता है।  इसका कुल वजन केवल 26 ग्राम है। 
 
अगला लेख
यूं ही नहीं दिया iPhone में ये ब्लैक डॉट, Free में कर सकता है लाखों का काम