शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. List of the Top Upcoming Smartphones that you can Expect in January 2023
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (17:34 IST)

Best upcoming phone 2023 : Samsung से लेकर Apple तक धमाका करने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स, जानिए फीचर्स

Best upcoming phone 2023 : Samsung से लेकर Apple तक धमाका करने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स, जानिए फीचर्स - List of the Top Upcoming Smartphones that you can Expect in January 2023
2023 में Samsung से लेकर Apple तक एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन आ रहे हैं। जानते हैं कौनसे स्मार्टफोन करने वाले हैं धमाका- 
 
Samsung Galaxy S23 : Samsung अपने Galaxy S23 स्मार्टफोन को 1 फरवरी 2023 में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स भी लीक हुए हैं।  Galaxy S23 Plus, and Galaxy S23 Ultra को भी इसके साथ लॉन्च किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक पिक्सेल-पैक 200MP का मुख्य कैमरा और 40MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा हो सकता है। साथ इसमें फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है। 
 
Apple iPhone 15 : Apple के iPhone 15 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसे 5 अलग वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक iPhone 15 Pro Max की बजाय iPhone 15 Ultra लॉन्च हो सकता है। हालांकि यह तो इवेंट में ही पता चलेगा।
Samsung Galaxy Z Fold 5 : Galaxy Z Flip 5 के लिए एक नए अफवाह में बताया जा रहा है कि इस बार और भी बड़ी कवर स्क्रीन के साथ आएगा। स्लिमर डिज़ाइन, फास्ट चार्जिंग और एक बिल्ट-इन S- पेन ड्राइंग और डूडलिंग जैसे फीचर्स स्मार्टफोन के साथ आ सकते हैं।
 
Google Pixel Fold : गूगल का यह फोन काफी समय से चर्चाओ में हैं। Google का फोल्डेबल स्मार्टफोन Tensor G2 चिप से लैस होगा। इस चिप में 2.85 GHz पर क्लॉक किए गए हाई परफोर्मेंस कोर और 1.8 GHz पर क्लॉक किए गए चार परफोर्मेंस बूस्टर कोर शामिल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त Tensor G2 प्रोसेसर माली-G710 ग्राफिक्स यूनिट का भी इस्तेमाल करता है। पिक्सल फोल्ड की कीमत 1 लाख 49 हजार हो सकती है।  
 
Oppo Dragonfly : नए साल में ओप्पो नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इसको ओप्पो ड्रैगनफ्लाई नाम दिया गया है। अब तक इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।  
 
Huawei P60 Pro : Huawei P50 Pro को Huawei P50 Pro का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक इसमें नया कैमरा सिस्टम भी आ सकता है। खबरों के मुताबिक मार्च 2023 में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
  
Nokia 10 PureView : Nokia 10 PureView के बारे में कहा जा रहा है कि यह 48,400 शुरआती कीमत पर लॉन्च होगा। इसकी लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई है। स्मार्टफोन में  Android 10(Q) ऑपरेटिंग सिस्टम 8 जीबी रैम के साथ दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 1440 x 2880 pixels resolution के साथ  6.1″ का डिस्प्ले दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक स्मार्टफोन में 4000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें
Ankita Bhandari case : अंकिता हत्याकांड मामले में CBI जांच की मांग खारिज होने के बाद जानिए क्या हुआ नया...