शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Redmi 10A Sport Full Review and Specifications
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (16:08 IST)

बड़ी स्क्रीन और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ REDMI का सबसे किफायती स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

बड़ी स्क्रीन और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ REDMI का सबसे किफायती स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स - Redmi 10A Sport Full Review and Specifications
प्रथमेश व्यास
 
Xiaomi ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 10A Sport भारत में लॉन्च कर दिया है। करीब 3 महीने पहले कंपनी ने Redmi 10A की पेशकश की थी। इसी फोन को अपग्रेड करके Redmi 10A Sport के रूप में लॉन्च किया गया है। नए मॉडल में RAM बढ़ाई गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत 11 हजार है। आइए जानते हैं Redmi 10A Sport के बारे में सब जो आप जानना चाहते हैं..
 
Redmi 10A Sport के Features संक्षेप में - 
 
प्रोसेसर - MediaTek Helio G25
डिस्प्ले - 6.53 इंच HD+, 60Hz रिफ्रेश रेट
कैमरा - 13MP बैक कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा
स्टोरेज - 6GB RAM | 128GB इंटरनल स्टोरेज 
बैटरी - 5000 mAh
प्राइस - 10,999
 
Redmi 10A Sport Full Review and Specifications - 
 
इस फोन की तुलना अगर तीन महीने पहले रिलीज हुए Redmi 10A से की जाए तो कंपनी ने कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर से लेकर सब कुछ लगभग सेम ही है। कंपनी ने इसकी RAM में इजाफा किया है। हालांकि, Redmi 10A को भी यूजर्स ने काफी पसंद किया था। 
 
प्राइस कंट्रोल में रखने के लिए इस स्मार्टफोन के साथ LCD IPS डिस्प्ले नहीं दी गई है। फिर भी 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले अच्छा काम करेगी। इसकी RAM को बढ़ाकर 6GB करने का मकसद इसे एक गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च करना ही है। आप नार्मल ग्राफिक्स के साथ इस फोन में गेम्स भी खेल सकते हैं। 
 
इस स्मार्टफोन का कैमरा इसकी सबसे कमजोर कड़ियों में से एक है। पीछे की साइड पर 13 MP कैमरा और फ्रंट पर 5 MP कैमरा बड़ी ही मामूली सी लगने वाली बात है। फोन में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हैं। 
 
इन सबके बावजूद भी Low Budget में अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले इस फोन को खरीद सकते हैं। इसकी बॉडी और डिजाइन बढ़िया है।  मेमोरी अच्छी है, प्रोसेसर भी जोरदार है। Redmi 10A Sport ऑनलाइन 10,999 में उपलब्ध है। इसे आप चारकोल ब्लैक, सी ब्लू या स्लेट ग्रे कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भारत लौटे मेडिकल ग्रेजुएट्स को FMG ने दी छूट