सम्बंधित जानकारी
- OnePlus 11, OnePlus 11R और OnePlus Pad लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
- Vivo T2 Pro 5G हुआ लॉन्च, जानिए क्या हैं खास फीचर्स
- Apple ने ISRO के GPS को बनाया है iPhone 15 का हिस्सा
- iPhone 15 लॉन्च होने के बाद सस्ते हुए iPhone 12, iPhone 13 , iPhone 14, जानिए कितने गिरे दाम
- Made in India होने के बाद भी भारत में महंगा क्यों है iPhone 15, यहां मिल रहा है सस्ता
OnePlus 11R Solar Red 5G, 18GB रैम के साथ एक साथ चला पाएंगे 50 ऐप्स, लाल कलर का स्मार्टफोन मचा देगा धमाका
OnePlus ने OnePlus 11R 5G को हाल ही में लॉन्च किया था। अब इसका स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया गया है। सोलर रेड नाम से स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। इमसें 50 ऐप्स एक साथ चला पाएंगे। यह डिवाइस OnePlus 11R 5G का स्पेशल एडिशन वैरिएंट है, जिसे भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था।
नए एडिशन को पहली बार कुछ दिन पहले टीज किया गया था। नया स्मार्टफोन यह स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नए प्रीमियम बैक पैनल फिनिश, अधिक रैम और अधिक स्टोरेज के साथ आया है।
7 अक्टूबर को इस स्मार्टफोन की सेल शुरू की जाएगी। OnePlus 11R 5G Solar Red फोन अपने पुराने वैरिएंट से कई मायने में अलग है। इसका लुक और बैक पैनल बिलकुल अलग है।
OnePlus 11R से देखने में ये बिलकुल अलग लगता है। पीछे की तरफ रेड कलर में वेगन लेदर बैक दिया गया है। OnePlus ने इसमें सैंडस्टोन जैसी हैंड फीलिंग डाली है ताकि यूजर के हाथ में ग्रिप अच्छी बनी रहे। अब देखते हैं वन प्लस का यह स्पेशल एडिशन यूजर्स को कितना पसंद आता है।
OnePlus 11R सोलर रेड वेरिएंट में 18GB RAM और 512GB स्टोरेज है। स्टैंडर्ड एडिशन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज था। ये RAM-Vita टेक्नोलॉजी पर चलता है जो OnePlus 11 5G फ्लैगशिप है। कंपनी ने इसे फ्यूचर फोन नाम दिया है। इस नए स्पेशल एडिशन में 50 ऐप्स आसानी से और स्मूदली चलाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 4 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट : OnePlus 11R Solar Red के साथ 100W SuperVOOC एंड्यूरेंस एडिशन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 25 मिनट के भीतर ये फोन 1 से 100% चार्ज हो जाएगा। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है।
