सम्बंधित जानकारी
- Jio का नया सस्ता फोन, Bharat J1 4G को किया लॉन्च, लाइव टीवी के साथ UPI सपोर्ट
- 50MP का सेल्फी कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ Vivo V40 Pro और Vivo V40 लॉन्च, जानिए क्या है कीमत
- 50MP वाले 3 कैमरे, Nothing Phone 2a Plus का क्यों है जलवा, जानिए क्या है कीमत
- DSLR कैमरे जैसे फीचर्स, लॉन्च हुए Realme के 2 सस्ते स्मार्टफोन
- Vivo V40 SE 4G : 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग, Vivo का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च
Jio Bharat का कमाल, टीवी वाले फोन ने मचाया तहलका, 4G नेटवर्क से जुड़े 1 करोड़ लोग
Jio Bharat phone : उद्योगपति मुकेश अंबानी की देश की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो के फोन जियो भारत से 1 करोड़ लोग 4जी नेटवर्क से जुड़े हैं। रिलायंस की हाल में जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 4जी मोबाइल देश के 2जी और 3जी ग्राहकों के लिए वरदान बन कर आया है।
2जी और 3जी इस्तेमाल कर रहे एक करोड़ से अधिक ग्राहक जियोभारत के जरिए 4जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। 1000 रुपए से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर जियोभारत ने कब्जा कर लिया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि जियो भारत फोन का लॉन्च देश की डिजिटल खाई को पाटने की दिशा में एक और क्रांतिकारी कदम है। जियोभारत फोन एक फीचर फोन की कीमत पर मिलने वाला स्मार्टफोन है। यह 2G-मुक्त भारत का सपना साकार करने में एक बड़ा कदम साबित होगा।
एक साल पहले लॉन्च हुए जियोभारत में यूपीआई, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप और डिजिटल सुविधाएं हैं। यह बेहद किफायती उपकरण है, जो उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन की क्षमताओं से लैस करता है। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला और किफ़ायती डेटा भी प्रदान करता है। पूरे उद्योग ने जब टैरिफ प्लान मंहगे किए तब भी जियोभारत के लिए टैरिफ प्लान में कोई बदलाव नही हुआ। 123 रुपये में आज भी जियोभारत को रिचार्ज कराया जा सकता है। इंडस्ट्री में यह टैरिफ रेट सबसे कम है। इनपुट एजेंसियां
