गुरुवार, 25 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Jio Bharat J1 4G phone silently launched at just Rs 1,799
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (19:33 IST)

Jio का नया सस्ता फोन, Bharat J1 4G को किया लॉन्च, लाइव टीवी के साथ UPI सपोर्ट

Jio का नया सस्ता फोन, Bharat J1 4G को किया लॉन्च, लाइव टीवी के साथ UPI सपोर्ट - Jio Bharat J1 4G phone silently launched at just Rs 1,799
Jio Bharat J1 4G : जियो ने नया 4G फोन लॉन्च किया। कंपनी ने पिछले साल भारत में अपने जियो भारत फोन की लाइनअप की घोषणा की थी। इसमें भारत V2 और जियो भारत V2 कार्बन को पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने जियो भारत B1 को भी लॉन्च किया था।
यह एक 4G कीपैड फोन है, जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। इस डिवाइस में आपको जियो ऐप और सर्विस मिलते हैं। इसमें UPI ट्रांजेक्शन के लिए जियोपे, कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा आदि का सपोर्ट शामिल है। जियो भारत J1 4G की कीमत 1,799 रुपए है और ये सिंगल ब्लैक/ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। अगर आप इसे खरीदा चाहते हैं तो यह डिवाइस Amazon पर उपलब्ध है। 
 
Jio Bharat J1 4G  के फीचर्स : Jio Bharat J1 4G में आपको नया डिजाइन मिलता है, जिसमें थोड़ा बड़ा फॉर्म फैक्टर और बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है। Jio Bharat J1 4G  में 2,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। Jio ने अपने नए फोन में JioCinema को प्री-इंस्टॉल किया है। इसके अलावा यूजर Jio TV ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सीधी भाषा में कहें तो यूजर दोनों ऐप की मदद से फोन पर लाइव स्पोर्ट्स और लाइव टीवी कंटेंट देख सकेंगे। इस डिवाइस में पीछे की तरफ फ्लैशलाइट के बिना एक डिजिटल कैमरा दिया गया है। कंपनी ने डिवाइस में JioPay का ऑप्शन दिया गया है। इसकी सहायता से आप बिना किसी परेशानी के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। Jio यूजर्स इस डिवाइस को Jio Bharat प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं, जिसकी कीमत 123 रुपये है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल, महीने में 14GB 4G डेटा और Jio ऐप्स और सेवाओं का एक्सेस मिलता है।