सम्बंधित जानकारी
- धमाकेदार ऑफर्स, 700 रुपए से भी कम कीमत में खरीदें Infinix के ये स्मार्टफोन...
- 6000mAh बैटरी वाला धमाकेदार स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 7199
- 6000 से कम कीमत में Infinix ने लांच किया Smart HD 2021, बड़ी डिस्प्ले के साथ 5,000mAh बैटरी जैसी खूबियां
- Infinix ने लांच किया 6 कैमरे वाला Infinix Zero 8i, जानें कीमत और खूबियां
- Tecno Spark Go 2021 हुआ लांच, जानिए फीचर्स और कीमत
Infinix ने लांच किया रंग बदलने वाला फोन, 10 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज
Infinix ने अपने खास कॉन्सेप्ट फोन का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इस फोन में पीछे की ओर एक रंग बदलने वाला बैक पैनल दिया गया है।
इसके साथ ही कंपनी ने फोन में 160W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देने की घोषणा कर दी है। फोन का कैमरा 60एक्स तक जूम करने की क्षमता रखता है। Infinix का यह Concept Phone 2021 देखने में काफी आकर्षक लगता है।
कंपनी इस कॉन्सेप्ट फोन को सबसे तेज 160W फास्ट चार्जिंग तकनीक के रूप में पेश कर रही है। कंपनी का दावा है कि 4000mAh क्षमता की बैटरी को 0 से 100% तक सिर्फ 10 मिनट में चार्ज कर सकता है।
इस टेक्नोलॉजी को 8C बैटरी के ऊपर बनाया गया है। कंपनी ने फास्ट चार्जिंग को केवल वायर्ड चार्जिंग तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इनफिनिक्स कॉन्सेप्ट फोन में 50W तक फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है।
