सम्बंधित जानकारी
- Infinix का सस्ता Flip स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
- Realme P1 Speed 5G : त्योहारों में धमाका मचाने आया रियलमी का सस्ता स्मार्टफोन
- जियो के 2 नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च
- 2025 में आएगी Samsung Galaxy S25 Series, जानिए खास बातें
- iPhone 16 को कैसे टक्कर देगा OnePlus 13, फीचर्स और लॉन्च की तारीख लीक
तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन
Infinix Hot 50 Pro price in india : Infinix ने त्योहारों को देखते हुए एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इनफिनिक्स के इस सस्ते फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। Hot सीरीज के इस बजट स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे धमाकेदार फीचर्स हैं। स्मार्टफोन को ग्लेशियल ब्लू, स्लीक ब्लू और टाइटेनियम ग्रे तीन रंगों में उतारा गया है। Infinix Hot 50 Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत अभी रिवील नहीं की है।
IP54 वाटर और डस्ट रेटिंग फीचर : यह एक 4G स्मार्टफोन है और इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया गया है। इस बजट स्मार्टफोन में IP54 वाटर और डस्ट रेटिंग फीचर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो IPS LTPS टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
इसमें MediaTek का नया प्रोसेसर Helio G100 का यूज किया गया है। फोन में 8GB रैम दिया गया है, जिसे 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन 256GB की इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैसा है कैमरा : Infinix Hot 50 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 2MP का कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनफिनिक्स के इस सस्ते फोन में ब्लूटूथ 5.4, NFC, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिलता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
