बेबी बॉय के लिए ट्रेंड के हिसाब से खोज रहे हैं नाम, तो समझिए पूरी हो गई है आपकी तलाश
लड़कों के लिए ये रहे सबसे यूनिक नाम, खास है इनका मतलब
Baby Boy Names
Trending Baby Boy Names: अगर आपके घर पर भी नन्हा मेहमान आया है तो जाहिर सी बात है आपने भी उसके लिए नामों की तलाश शुरू कर दी होगी। हर पेरेंट्स बच्चे लिए ऐसा नाम ढ़ूंढ़ना चाहते हैं जिससे उनको पहचान मिल सके।
रुद्रांश: रुद्रांश नाम भगवान शिव सेप्रेरित है। रुद्रांश नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक अंश। ऐसा कहा जाता है कि रुद्रांश नाम के लोगों में बहुत ही सब्र का भाव होता है। इस नाम के लोग कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और नई-नई जगहों पर घूमने का शौक रखते हैं।
ऐदेन:ऐदेन नाम का अर्थ है शक्ति का प्रदर्शन। इस नाम के व्यक्ति न सिर्फ बल से बल्कि दिमाग से भी काफी शक्तिशाली होते हैं और दुनिया को जीत लेने का दम रखते हैं।
इभान: भगवान गणेश का एक नाम इभान है। इभान नाम के लोग दुनिया से अलग सोचते हैं और जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
ऊर्जम: जो पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा मस्ती और खुशमिजाजी से भरपूर हो वो ऊर्जम नाम चुन सकते हैं। ऊर्जम नाम के लड़के अपने खुशमिजाजी और जिंदादिली से लोगों के मन में उतर जाते हैं।
जागृत : जागृत नाम का अर्थ इसी में छिपा हुआ है। इसका अर्थ होता है सतर्क और जागरूक व्यक्ति, जो अपने आसपास की चीजों को पूरी तरह से जानने के बाद ही रिएक्शन देता है। जागृत नाम के लड़कों को ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं , क्योंकि यह अपनी बातों को सटीक तरीके से रखते हैं।
छायांक : छायांक नाम का सम्बन्ध चंद्रमा से है। कुछ लोगों का माना है कि इस नाम का सम्बन्ध भगवान बुद्ध से भी है। भगवान बुद्ध के सारथी का नाम छायांक था। लड़कों के लिए यूनिक नामों की लिस्ट खोज रहे लोगों के लिए एक नाम काफी अच्छा रहेगा।

