सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Eknath Shinde announces abolition of toll fee for light motor vehicles
Last Updated : सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (12:34 IST)

मुंबई प्रवेश पर हल्के मोटर वाहनों पर नहीं लगेगा टोल, CM शिंदे का ऐलान

मुंबई प्रवेश पर हल्के मोटर वाहनों पर नहीं लगेगा टोल, CM शिंदे का ऐलान - Eknath Shinde announces abolition of toll fee for light motor vehicles
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी 5 टोल बूथ (Toll Booth) पर हल्के मोटर वाहनों (light motor vehicles) के लिए टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की। शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की।ALSO READ: हरियाणा चुनाव में जीत से उत्साहित नड्डा ने कहा, पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीत हासिल करेगी
 
उन्होंने कहा कि टोल शुल्क सोमवार मध्यरात्रि से समाप्त किया जाएगा। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी दुख जताया और इस संबंध में एक शोक प्रस्ताव पारित किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta