शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. J.P. Nadda is confident of victory in Maharashtra and Jharkhand too
Last Updated : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (15:05 IST)

हरियाणा चुनाव में जीत से उत्साहित नड्डा ने कहा, पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीत हासिल करेगी

jp nadda
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J.P. Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा के बाद उनकी पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों (assembly elections) में भी जीत हासिल करेगी। नड्डा ने यहां स्थिति प्रसिद्ध श्री नैनादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के प्रदर्शन से खुश हैं।ALSO READ: भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने वापस लिया इस्तीफा, कहा आक्रोश में लिया था फैसला
 
पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीतेगी : भाजपा अध्यक्ष ने यहां कहा कि पार्टी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और इसका श्रेय वहां की जनता एवं ईश्वर को जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री चुनावों में पार्टी की जीत के बाद प्रार्थना करने के लिए यहां आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।ALSO READ: भाजपा नेता अनिल विज ने किसे कहा, चुल्लू भर पानी में डूब मरें
 
सत्ताविरोधी लहर को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी के प्रयासों को विफल कर दिया। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है और 90 में से 29 सीटें जीती हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
जेशोरेश्वरी काली मंदिर से चोरी हुआ मुकुट, पीएम मोदी ने किया था गिफ्‍ट