1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP MLA brij bihari pateriya takes his resignation back

भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने वापस लिया इस्तीफा, कहा आक्रोश में लिया था फैसला

brijbihari pateriya
BJP MLA brij bihari pateriya : मध्यप्रदेश में सागर जिले की देवरी सीट से भाजपा विधायक बृज बिहारी बिहारी पटेरिया ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया। पटेरिया ने गुरुवार को पीड़ित पक्ष में थाना केसली में FIR दर्ज नहीं होने से नाराज होकर पद से इस्तीफा दे दिया था। ALSO READ: भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने दिया इ्स्तीफा, क्या है नाराजगी की वजह?
 
ब्रज बिहारी पटेरिया ने कहा कि दुर्भाग्य पूर्ण था, आक्रोश में लिया गया वह कदम। अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है। संगठन और सरकार मेरे साथ है, मुख्यमंत्री जी के आदेश का मैं पालन करूंगा।
 
क्या था मामला : रोहित यादव सर्पदंश से मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहते थे। उनका आरोप है कि डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोट के लिए 40 हजार रुपए की मांग की। पटेरिया भी इस मामले में एफआईआर चाहते हैं। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
 
पटेरिया रात में ही वे थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं होता धरना जारी रहेगा। बहरहाल विधायक के इस्तीफे पर हड़कंप मच गया और पार्टी किसी तरह उन्हें मनाने में सफल रही। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ईरान इजराइल तनाव से क्रूड ऑइल के दामों में आया उछाल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव