गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. why bjp mp pradeep patel falls on feet of police officer
Last Updated : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (09:10 IST)

पुलिस अधिकारी के सामने क्यों दंडवत हुए भाजपा विधायक, वायरल हुआ वीडियो

pradeep patel
Madhya Pradesh news in hindi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के सामने दंडवत होते दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ अन्य पुलिसकर्मी गुंडों से उसकी हत्या करवाना चाहते हैं।
 
इस वीडियो में विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग पांडे के सामने फर्श पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा नीचे की तरफ है और दोनों हाथ फैले हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
वीडियों में मऊगंज के विधायक पटेल को पांडे से यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्होंने और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गुंडों से उनकी हत्या करने के लिए कहा है। वीडियो में पांडे सत्तारूढ़ दल के विधायक के आरोपों का खंडन करते दिखाई दे रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : social media 
ये भी पढ़ें
live : मुंबई के NCPA लॉन में रतन टाटा के अंतिम दर्शन, उमड़ी भीड़