सम्बंधित जानकारी
- विधायक पूजा पाल ने फिर दोहराया, सपा के गुंडों से मेरी जान को खतरा
- यूपी में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- योगी सरकार में बढ़ा सिख गौरव का सम्मान, सनातन परंपरा से जुड़ा नया आयाम
- हर प्रोजेक्ट के लिए तय होगी अफसरों की जवाबदेही : CM योगी
- विभागीय प्रदर्शनी से बढ़ेगी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की भव्यता
किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव
farmer celebrates calf birthday : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भरसेन गांव के एक किसान ने अपने बछड़े का पहला जन्मदिन इस तरह से मनाया कि हर कोई उसकी अदा पर फिदा हो गया। जन्मदिन के अवसर पर गांववासी खुशी से झूम उठे। जन्मदिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भरसेने गांव के राम शंकर पाल ने जब अपने बछड़े का पहला बर्थडे मनाने की सोची तो उन्होंने बाकायदा एक पार्टी रखी। इस पार्टी में घरवाले ही नहीं, बल्कि गांव के कई लोग भी मेहमान बनकर पहुंचे।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसान ने अपने बछड़े का हाथ पकड़कर उससे केक कटवाया। जैसे ही बछड़े ने केक काटा, वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे और खुशी जाहिर की। इसके बाद किसान ने अपने बछड़े को खुद ही केक खिलाया। गांव के बच्चे और बुजुर्ग सब इस नजारे को देखकर खुश हो गए। माहौल बिल्कुल परिवार की पार्टी जैसा था, फर्क बस इतना था कि इस बार पार्टी की शान इंसान नहीं बल्कि गाय का बछड़ा था।Auraiya मे किसान ने गाय के बच्चे का 1 साल पूरा होने पर मनाया Birthday, केक काटने का Video Viral
— JMD NEWS (@jmdnewsflash) August 20, 2025
.
.#auraiya #uttarpradesh #birthday #kisan #cow #viralvideo #cakes #shorts #JMDNewsFLASH pic.twitter.com/LrOQOeVCiL
गांव के लोग इस कार्यक्रम को देखकर बहुत खुश हुए। किसान और उसके परिवार ने अपने बछड़े का जन्मदिन मनाकर यह साबित कर दिया कि जानवर और इंसान के बीच का रिश्ता सिर्फ जरूरत का नहीं होता, बल्कि इसमें प्यार और अपनापन भी होता है।
edited by : Nrapendra Gupta
