1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. 18 people died in rain related incidents in Maharashtra

महाराष्ट्र में वर्षाजनित घटनाओं में 18 लोगों की मौत, 6 मवेशी भी मारे गए

rain
मुंबई। महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक बारिश (Rain) से संबंधित घटनाओं में 18 लोगों की जान गई और 65 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि ये मौतें भारी बारिश के कारण सड़क दुर्घटना, पुल से गिरना, डूबना, बिजली गिरना और आग लगना जैसी विभिन्न घटनाओं में हुई हैं। इस दौरान 6 मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 जून से अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई है।ALSO READ: देशभर में Monsoon हुआ एक्टिव, कुछ राज्यों में हुई वर्षा, कर्नाटक और केरल में बहुत भारी बारिश की संभावना
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण पूरे राज्य में जोरदार बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों जैसे विभिन्न स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के बीच जयशंकर की यूएई और आर्मेनिया में अपने समकक्षों से बातचीत