देशभर में Monsoon हुआ एक्टिव, कुछ राज्यों में हुई वर्षा, कर्नाटक और केरल में बहुत भारी बारिश की संभावना
एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने लगा है। आईएमडी ने देश के कई हिस्सों के लिए 19 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत में 21 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देशभर में मानसून एक्टिव (monsoon active) हो गया है। इसके प्रभाव से कुछेक राज्यों में वर्षा हुई है तथा शीघ्र ही देशभर में मानसून (monsoon) छा जाएगा। आईएमडी (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रविवार आधी रात को आंधी-तूफान और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि इस महीने 2 हफ्ते से अधिक दिनों तक उमस से बुरा हाल था। कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना
19 जून तक बारिश का अलर्ट : एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने लगा है। आईएमडी ने देश के कई हिस्सों के लिए 19 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत में 21 जून तक मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में तेज बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 17 जून तक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में बारिश का कहर : मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है। पश्चिमी तट वाले राज्यों खासकर महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं इंद्राणी नदी बना पुल टूट गया है। खराब मौसम की वजह इंडिगो की फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ गया। मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। आने वाले 1 हफ्ते तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update: हर किसी को बारिश का इंतजार, तेज हवा और आंधी तूफान के साथ वर्षा की संभावना
देशभर में मानसून पूरी रफ्तार में : देशभर में मानसून पूरी रफ्तार में है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में 15 से 19 जून के बीच गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट है, वहीं उत्तर भारत में उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल में 16 से 21 जून के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार में भी तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। पूर्वोत्तर में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 21 जून तक भारी बारिश के आसार हैं।(Photo courtesy: IMD)
Edited by: Ravindra Gupta