1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. Maharashtra Priyanka Gandhi Vadra BJP NCP

BJP महाराष्ट्र में दोहराना चाहती है कर्नाटक का खेल, नहीं है किसानों की चिंता : प्रियंका गांधी

Maharashtra
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में कर्नाटक के खेल को दोहराना चाहती है।
 
प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र पर चल रहे नाटकीय घटनाक्रम पर ट्‍वीट करते हुए कहा कि टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।
 
महाराष्ट्र में 12,000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली। क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?
महाराष्ट्र मामले पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य, देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार को नोटिस जारी किया था। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम हर पल बदलता जा रहा है।
 
एनसीपी नेता छगन भुजबल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से बातचीत करने उनके घर पहुंचे। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमारे 52 विधायक वापस आ गए हैं, एक और विधायक हमारे संपर्क में हैं।
अगला लेख
15 दिन में दर्द नहीं हुआ गायब तो अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ पर लगा 20 हजार का जुर्माना