1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. Maharashtra election : Big Jolt to Shivsena

टिकट बंटवारे पर शिवसेना में बवाल, 26 पार्षदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं का इस्तीफा

Maharashtra election
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर शिवसेना में जारी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पार्टी को उस समय करारा झटका लगा जब 26 पार्षदों और 300 से ज्यादा नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
कांग्रेस और NCP छोड़कर भाजपा और शिवसेना में शामिल हुए नेताओं को टिकट देने की वजह से कई मौजूदा विधायकों के टिकट कट गए हैं। इस कारण बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। नाराज नेताओं का कहना है कि हम वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले अन्य दलों से आए नेताओं को टिकट देना हमारे साथ अन्याय है।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और इसके तीन दिन बाद 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएंगे। राज्य में भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर चुनाव मैदान में है। भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना को 124 सीटें मिली हैं। शेष 14 सीटें सहयोगी दलों दी गई है।
अगला लेख
विश्व प्रतिस्पर्धा इंडेक्स में भारत 10 स्थान फिसलकर 68वें स्थान पर, सिंगापुर पहले स्थान पर