सम्बंधित जानकारी
- नहीं हुई तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट, बिहार और तमिलनाडु पुलिस ने बताया सच
- ऑस्ट्रेलियाई हंपबैक व्हेल कम गा रही हैं और अधिक लड़ रही है...
- रीवा में जनपद CEO मारपीट मामले में भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी से संगठन नाराज, भोपाल तलब
- फिर सामने आई सपा की अंदरूनी कलह, चाचा शिवपाल ने अखिलेश को कहा- धन्यवाद
- 'हीरोपंती 2' के लिए टाइगर श्रॉफ ने सीखी स्टिक फाइटिंग, फिल्म में दिखेगा जबरदस्त एक्शन
इंदौर के बंबई बाजार में मामूली कहा-सुनी के बाद मारपीट, तनाव
इंदौर। शहर के बंबई बाजार क्षेत्र में उस तनाव उत्पन्न हो गया जब एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने हिन्दू महिला एवं उसके पति एवं बेटी के साथ मारपीट की। इस घटना में कुछ लोगों को चोट भी आ गई। हालांकि विवाद मामूली कहा-सुनी से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।
इस घटना की जानकारी जैसे ही हिन्दू संगठनों को मिली वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। विधायक आकाश विजयवर्गीय और हिंद रक्षक संगठन के एकलव्य सिंह गौड़ भी सराफा थाने पहुंचे। हिन्दू संगठन के लोगों ने नारेबाजी भी की। यह घटना बंबई बाजार पुलिस चौकी के सामने ही हुई, लेकिन उस समय वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
बताया जा रहा है कि महिलाओं का हाथ एक बैनर से छू गया था, इसके चलते विवाद हुआ था। महिलाओं ने उनके परिजनों को बुलाया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की और बंबई बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वहां अतिक्रमण के कारण चलने की जगह नहीं होती, जिससे आए दिन विवाद होते रहते हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कहा कि बंबई बाजार क्षेत्र का अतिक्रमण हटना ही चाहिए।
