सम्बंधित जानकारी
- हम पहले भी चुप और तमाशबीन थे, आज भी वही हैं, उठिए और सत्ता से सवाल कीजिए
- MP में फिर चढ़ा सियासी पारा, CM शिवराज सिंह ने 19 फरवरी को मंत्रियों को भोपाल बुलाया, क्या होने वाला है बड़ा बदलाव?
- सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष लेने में मची भगदड़ में 1 की मौत, 3 महिलाएं लापता, कई घायल, लाखों लोगों की भीड़ से इंदौर-भोपाल हाईवे पर 20 किमी जाम
- ओंकारेश्वर में झूला पुल का तार टूटकर नर्मदा में गिरा, आवाजाही बंद
एंबुलेंस में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अस्पताल ले जाते समय 24 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया। मां और उसके तीन नवजात लड़कों को भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि पिपलिया गोली गांव की ज्योति बाई को शुक्रवार शाम पेट दर्द की शिकायत के बाद पहले गोहरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे शासकीय एंबुलेंस सेवा से भोपाल के राजकीय सुल्तानिया अस्पताल भेजने के लिए कहा गया।
एंबुलेंस में महिला के साथ गए डॉ. संदीप मारन ने कहा कि यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने भोपाल से करीब 20 किलोमीटर दूर मंडीदीप के पास तीन बच्चों को जन्म दिया।
